Virat Kohli Total Century - ODI, Test और T20 में शतक का पूरा ब्रेकडाउन

विराट कोहली वह नाम जिसे आज की क्रिकेट की भाषा में consistency, class और Century machine का पर्याय माना जाता है। दुनिया के सबसे फिट, सबसे सफल और सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल कोहली के करियर की सबसे दमदार पहचान है उनकी शानदार शतक बनाने की क्षमता। विराट कोहली के कुल 84 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं
  •  Test - 30
  •  ODI - 53
  •  T20I - 1
ये आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं है बल्कि उस महानता का प्रमाण हैं जो विराट कोहली को Modern Era का सबसे बड़ा बल्लेबाज बनाते हैं।

Virat Kohli


विराट कोहली की कुल शतकों का सफर 

विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कदम रखा। शुरुआत में कुछ समय लगा, लेकिन जब किंग कोहली मोड ऑन हुआ तब क्रिकेट ने एक नया chapter देखा। उनके शतक सिर्फ रन नहीं है वे दबाव, जिम्मेदारी, जुनून और क्लास का प्रतीक हैं।



विराट कोहली के Test cricket में कुल शतक 

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं और टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 30 शतक बनाए हैं,जो उन्हें दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल करता है। विराट कोहली की बल्लेबाजी तकनीक और मैदान की समझ उन्हें किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने में सक्षम बनाती है। उनकी पारी अक्सर टीम को मुश्किल समय में जीत की और ले जाती है। विराट ने विदेशी मैदानों पर भी शानदार शतक बनाकर यह साबित किया कि वे हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। उनके शतकों में कई यादगार परियां शामिल है, जैसे उनका 254* रन का सर्वोच्च स्कोर, वे दबाव की स्थिति में भी शांत रहते हैं और मैच को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते है। विराट कोहली की मेहनत, अनुशासन और लगन उनके शतकों के पीछे का राज है। उनके टेस्ट शतक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी हैं। विराट कोहली के ये शतक उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिनते हैं।

विराट कोहली की प्रमुख टेस्ट शतकों में शामिल है
जैसे कि

* 254 रन बनाए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 
* 235 इंग्लैंड के खिलाफ 
* 213 श्रीलंका के खिलाफ 
* 200 वेस्ट इंडीज के खिलाफ 
* विदेशी टेस्ट: आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड में यादगार शतक

विराट कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड यह साबित करता है कि वे तीनों फॉर्मेट में एक completeness वाले बल्लेबाज है।


विराट कोहली के ODI में कुल शतक 

विराट कोहली ने One Day Internationals (ODI) में अब तक कुल 53 शतक बनाए हैं। उनका 53 वा शतक 3 दिसंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में बना। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर और अन्य दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ ODI बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके ODI करियर की ताकत सिर्फ शतकों तक सीमित नहीं, उन्होंने कई मैचों में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई है, और खासकर दबाव में बल्लेबाजी करते हुए कई बार मैच का रुख बदल दिया है। उनका 183 रन का उच्चतम स्कोर (2012 में पाकिस्तान के खिलाफ) आज भी यादगार पारी है।


विराट कोहली का T20I में शतक

विराट कोहली का T20I शतक उनके करियर का एक यादगार और एतिहासिक क्षण माना जाता है। इस शतक ने साबित किया कि वह केवल लंबे फॉर्मेट ही नहीं, बल्कि सबसे तेज और चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट में भी महारत रखते है। पारी की शुरुआत से ही विराट कोहली ने शानदार टाइमिंग और बेहतरीन शॉट सिलेक्शन दिखाया। उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ समझदारी से रन बनाते हुए अपनी पारी को मजबूत किया। इस शतकीय पारी में उनकी फिटनेस और रनिंग बिटवीन द विकेट विशेष रूप से देखने लायक थी। कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर मैच को मोड़ने की क्षमता उनके अंदर है, यह पारी उसी का बेहतरीन उदाहरण था। उनकी बल्लेबाजी ने टीम को एक मजबूत स्कोर देने में अहम भूमिका निभाई। दर्शकों के लिए यह पारी पूरी तरह रोमांच से भरपूर रही। इस शतक ने उनके T20 करियर को एक नया मुकाम दिया। कुल मिलाकर, विराट का यह T20I शतक उनकी क्लास, आत्मविश्वास और महानता का शानदार परिचय है।


ODI में virat kohli के सबसे यादगार शतक

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 107 रन: विराट का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय शतक, जिसने उन्हें ODI स्टार बना दिया।
  • श्रीलंका के खिलाफ 2012 में 183 रन: यह शतक शानदार था, जिसमें उन्होंने खेल को पूरी तरह से अपने हाथ में लिया।
  • वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2013 में 133 रन: तेज, आक्रामक और टीम को जीत की और ले जाने वाला शतक।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 115 रन: मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी।
  • वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2018 में 157 रन: जीत के लिए निर्णायक शतक और उनके शतक की खासियत थी उनका स्ट्राइक रेट।
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में 117 रन: चौकों-छक्कों से भरी हुई मैच विजयी पारी।
  • श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 122 रन: शांत,संयमित और टीम को संकट से बाहर निकालने वाला शतक।
  • इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में 148 रन: इंग्लैंड के खिलाफ उनके सर्वश्रेष्ठ शतकों में से एक।
  • बांग्लादेश के खिलाफ 2015 में 138 रन: ICC चैंपियन्स ट्रॉफी में महत्वपूर्ण शतक।
  • पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में 183 रन: कठिन परिस्थितियों में आक्रामक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड बनाने वाला शतक।

विराट कोहली की सबसे तेज ODI सेंचुरी

विराट कोहली की सबसे तेज ODI सेंचुरी क्रिकेट इतिहास की सबसे रोमांचक पारियों में से एक मानी जाती है। यह शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में जड़ा था। विराट कोहली ने मैदान पर आते ही जिस तहर गेंदबाजों पर हमला बोला, वह देखने लायक था। उन्होंने अपना शतक मात्र 52 गेंदों में पूरा किया, जो उनके करियर का सबसे तेज शतक है। इस दौरान उन्होंने 100 रन बनाए, जिसमें चौकों और छक्कों की बारिश दिखाया दी। गेंद बल्ले पर ऐसे लग रही थी जैसे हर शॉट पहले से तय हो। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय चेज को नई रफ्तार दी। विराट की इस पारी ने विरोधी टीम को असहाय कर दिया। दर्शक हर गेंद पर तालियों और शोर से स्टेडियम को गूंजाते रहे। यह शतक केवल रन नहीं था, बल्कि विराट की क्लास, आत्मविश्वास और बड़े लक्ष्य का पीछा करने की कला का प्रमाण था। इसी पारी ने उन्हें दुनिया का चेज मास्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज भी यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक सुनहरी याद बनकर बस चुकी है।


Test cricket में virat kohli के टॉप शतक

  • 2012 - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में कोहली ने अपना पहला यादगार टेस्ट शतक बनाया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।
  • 2014 - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 141 रनों की पारी उनकी विदेशों में बल्लेबाजी क्षमता का बड़ा सबूत बना।
  • 2014 - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में कोहली का 169 रन शतक उनकी क्लास और temperament दिखाता है।
  • 2016 - West indies के खिलाफ Antigua में उन्होंने पहला डबल शतक (200) जमाया और नया रिकॉर्ड बना दिया।
  • 2016 - New zealand के खिलाफ इंदौर में उन्होंने 211 रन बनाकर घरेलू पिच पर अपना दबदबा साबित किया।
  • 2017 - बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में उन्होंने 204 रन की शानदार पारी खेलकर लगातार फॉर्म दिखाई।
  • 2017 - श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में कोहली ने 213 रनों की दमदार पारी खेली।
  • 2017 - श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में उनका 243 रन का शतक उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
  • 2019 - साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन उनकी टेस्ट बल्लेबाजी की सर्वोच्च उपलब्धि मानी जाती है।
  • 2023 - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में 186 रनों की लेजेंडरी पारी ने दिखाया कि कोहली बड़े मंच पर हमेशा चमकते है।


विराट कोहली की सबसे तेज Test Cricket सेंचुरी 

विराट कोहली की सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट सेंचुरी 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में देखने को मिली। इस ऐतिहासिक मैच में कोहली ने तेज रफ्तार और गजब की तकनीक दिखाते हुए लगभग 159 गेंदों में अपना शानदार शतक पूरा किया। यह सेंचुरी भारत के पहले डे नाइट टेस्ट को और भी खास बना गई। कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक और नियंत्रित बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनकी टाइमिंग और शॉट चयन पूरे मैच में बेहतरीन रहे। इस पारी में उन्होंने 12 चौकों के साथ अपने क्लास को साबित किया। कठिन पिंक बॉल की स्विंग और मूवमेंट के बावजूद विराट कोहली ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। यह शतक न सिर्फ उनकी तेजी का उदाहरण था बल्कि बड़े मौकों पर उनके प्रदर्शन की पहचान भी है। उनकी इस पारी ने दर्शाया कि कोहली क्यों टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते है। यह सेंचुरी आज भी उनके सबसे यादगार और प्रभावशाली टेस्ट शतकों में गिनी जाती है।


Conclusion 

विराट कोहली सिर्फ एक नाम भी, बल्कि आधुनिक क्रिकेट का ऐसा अध्याय हैं जिसे हर पीढ़ी याद रखेगी। उनकी कुल शतकों की संख्या न केवल उनकी बल्लेबाजी क्षमता का प्रमाण है, बल्कि उनके अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति जुनून का भी प्रतीक है। हर शतक उनके करियर की नई कहानी कहता है कभी मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की, तो कभी रिकॉर्ड तोड़ने की। अंत में, विराट कोहली के शतक सिर्फ नंबर नहीं है ये उस महानता की पहचान हैं जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बैट्समैनों में शामिल कर दिया है। आने वाले सालों में कोहली कितने और शतक जोड़ेंगे, यह देखना और भी रोमांचक रहेगा।



FAQs

Q1. Virat Kohli की कुल कितनी अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी      हैं?
Ans: कुल 84 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए है।


Q2. ODI में विराट कोहली के सबसे ज्यादा शतक किस  टीम के खिलाफ है?
Ans: उनकी सबसे ज़्यादा ODI शतकों की टीम है Sri  Lanka उनके नाम श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक          हैं।


Q3: Virat Kohli का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक कब        आया था?
Ans: विराट कोहली का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक ODI में  आया था।
तारीख: 18 दिसंबर 2009
टीम: श्रीलंका के खिलाफ
स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
स्कोर: 107 रन
यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था          और इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।


Q4. विराट कोहली ने कुल कितने वनडे शतक बनाए हैं?
Ans: विराट कोहली ने अब तक कुल 53 वनडे (ODI)    शतक बनाए हैं। 

Q5. Virat Kohli को ‘chase Master’ क्यों कहा    जाता है?
Ans: विराट कोहली को ‘Chase Master’ इस लिए 
कहा जाता है क्योंकि वे दबाव में लक्ष्य का पीछा                करते हुए टीम को जीत दिलाने में माहिर हैं। उनकी          मानसिक मजबूती और रन बनाने की निरंतरता उन्हें इस उपनाम के योग्य बनाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.