Virat Kohli - बायोग्राफी,net worth, records, पुरस्कार,and more
Virat Kohli
विराट कोहली का नाम सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जो ऊर्जा,जुनून और उम्मीद जगती है, वास्तव में वे उस तरह का खिलाड़ी है जिनकी कहानी सिर्फ रिकॉर्ड्स या आंकड़ों तक सीमित नहीं है। विराट की कहानी है एक युवा लड़के की, जिसने छोटे से बैट से शुरुआत की,लेकिन मेहनत, दृढ़ संकल्प,और अभूतपूर्व समर्पण के दम पर खुद को देश और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट सितारों में स्थापित किया।
विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक सामान्य से परिवार में हुआ। उनके पिता prem kohli एक वकील थे और माता saroj kohli गृहिणी; उनके एक बड़े भाई और एक बड़ी sister है। बचपन से ही, विराट के जीवन में क्रिकेट एक सपना नहीं बल्कि जुनून था। एक ऐसा जुनून जिसे उहोंने एकदम कम उम्र से पकड़ा हुआ था। उनके जीवन का पहली बड़ी मोड़ तब आया जब 1998 में उनकी किस्मत बदलने वाली घटना घटी, उस साल बनायी गई west delhi cricket academy (WDCA), जहाँ विराट ने अपनी सोच को गहराई से और अपने हूनर को प्रशिक्षित रूप में जन्म दिया। और कोचिंग के साथ-साथ वे रोजाना अभ्यास करना शुरू कर दिया। क्रिकेट उनके लिए अब सिर्फ एक शौक नहीं था। यह जीवन बन चुका था। पर सफलता की राह आसान नहीं होती। प्रारंभ में विराट कोहली को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उम्र - गैर- फ़िटनेस, प्रतिस्पर्धा,चयन - दबाव लेकिन इन सबके बीच विराट ने हार न मानी। वे लागतार अभ्यास और अनुशासन में जुटे रहे। 2006 में, दिल्ली के लिए अपने पहले लिस्ट-A मैच से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कदम रखा।उनकी प्रतिभा और लगन को पहचान 2008 में मिली, जब वे सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में, ICC Under-19 cricket World Cup जीत में भारत की कप्तानी कर रहे थे और उनका नेतृत्व सफल साबित हुआ। उसी वर्ष,युवा विराट ने अपनी असली उड़ान भरी वो भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू देने चले, एकदिवसीय (ODI) मैच में,लेकिन विराट कोहली केवल बल्लेबाज या एक खिलाड़ी नहीं थे,वे एक विचार, एक संस्कृति बदलने वाले थे। उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने दृष्टिकोण को फिर से परिभाषित किया। मैदान पर उनकी आक्रामकता, आत्मविश्वास, फोकस, और फिटनेस जैसे मूल्य आखिर उन्होंने युवा खिलाड़ियों के लिए एक नया आदर्श स्थापित कर दिया। उन्होंने दिखाया कि क्रिकेट सिर्फ शारीरिक क्षमता नहीं,बल्कि मानसिक दृढ़ता,अनुशासन, निरंतर अभ्यास और जुनून का मिश्रण है।उनका व्यक्तित्व मैदान के बाहर भी उतना ही प्रेरक रहा। कोहली सिर्फ रन मशीन नहीं बल्कि टीम मैन, लीडर और एक युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बने। उनकी जिंदगी यह सीखती है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला कोई भी युवा, अगर सही दिशा, मेहनत और लक्ष्य के साथ हो, तो बड़े सपने देख सकता है और उन्हें साकार भी कर सकता है। आज विराट कोहली का नाम केवल क्रिकेट के साथ नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय खेल संस्कार, युवा प्रेरणा, आत्म अनुशासन और कड़ी मेहनत की संस्कृति से जुड़ा है। उनके सफर ने यह दिखाया है कि कैसे बचपन का सपना, परिवार के समर्थन, कोचिंग,अवसर और मेहनत सब मिलकर किसी को भी सितारे की ऊंचाई तक ले जा सकते है। विराट की कहानी उस असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पंख देना चाहते है। क्योंकि विराट यह साबित कर चुके है “अगर जुनून हो, और मेहनत हो, तो सफलता जरूर मिलेगी।”
Read more:- Virat Kohli Total Century
Virat Kohli net worth
विराट कोहली की net worth ₹1,050 करोड़ से अधिक है। यह अनुमान क्रिकेट से कमाई ( BCCl वेतन और IPL सैलरी), ब्रांड एंडोर्समेंट, बिज़नेस वेंचर (जैसे रेस्टोरेंट और क्लोथिंग ब्रांड) और निवेश से आता है।
कुल अनुमानित संपत्ति:- ₹1,050 करोड़ से अधिक
(लगभग $126 मिलियन)।
ब्रांड एंडोर्समेंट: वह कई बड़े ब्रांडो के लिए एंडोर्समेंट करते है और सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए भी अच्छी खासी रकम लेते है।
बिज़नेस: उन्होंने कई बिजनेस में निवेश किया है, जैसे कि
‘वन8 कम्यून’ रेस्टोरेंट चेन और ‘WROGN’ जैसे क्लोथिंग ब्रांड।
निवेश: रियल एस्टेट और अन्य संपत्तियों में निवेश भी उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है।
कमाई के मुख्य स्त्रोत:-
क्रिकेट: BCCl वेतन और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ अनुबंध।
ब्रांड एंडोर्समेंट: वह कई बड़े ब्रांडो के लिए एंडोर्समेंट करते है और सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए भी अच्छी खासी रकम लेते है।
बिज़नेस: उन्होंने कई बिजनेस में निवेश किया है, जैसे कि
‘वन8 कम्यून’ रेस्टोरेंट चेन और ‘WROGN’ जैसे क्लोथिंग ब्रांड।
निवेश: रियल एस्टेट और अन्य संपत्तियों में निवेश भी उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है।
विराट कोहली का शुरुआती जीवन
विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। विराट के परिवार ने हमेशा उनके क्रिकेट करियर में समर्थन दिया। विराट को बहुत छोटी उम्र से ही खेलों में रुचि थी। 9 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट academy में दाखिल लिया था। शुरुआती दौर में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके कोच और परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया। स्कूल और जूनियर क्रिकेट में विराट ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली की अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीम में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हे युवा उम्र में ही भारतीय क्रिकेट के लिए तैयार कर दिया। विराट का कहना है कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
विराट कोहली
Virat Kohli बायोग्राफी
| पूरा नाम | विराट कोहली |
| विराट कोहली का उपनाम | चीकू,किंग कोहली,रन मशीन |
| विराट कोहली का Date of birth | 5 नवंबर 1988 |
| विराट कोहली का जन्म स्थान | नई दिल्ली,भारत |
| विराट कोहली उम्र | 37 साल |
| विराट कोहली का जर्सी नंबर | 18 |
| विराट कोहली के कोच | राजकुमार शर्मा |
| विराट कोहली के पिता का नाम | प्रेम कोहली |
| विराट कोहली की माता का नाम | सरोज कोहली |
| विराट कोहली के भाई का नाम | विकास कोहली |
| विराट कोहली की बहन का नाम | भावना कोहली ढींगरा |
| विराट कोहली की वैवाहित स्थिति | विवाहित |
| विराट कोहली की पत्नी का नाम | अनुष्का शर्मा |
| विराट कोहली की height | 5 फिट 9 इंच |
प्रमुख पुरस्कार और वर्ष
- अर्जुन पुरस्कार - 2013
- पद्म श्री - 2017
- राजीव गांधी खेल रत्न - 2018
- ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर - 2017 और 2018
- ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर - 2012, 2017, 2018, 2023
- विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड - 2016, 2017, 2018
- T20 विश्व कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - 2014 और 2016
- ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट - 2019
महत्वपूर्ण मैच और यादगार क्षण
1) 2012 - एडिलेड टेस्ट की सेंचुरी,कठिन परिस्थितियों में शानदार 116 रन, पहला बड़ा विदेशी बयान।
2) 2016 टी20 वर्ल्ड कप - आस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन बनाया,एक व्यक्ति का अकेले मैच जीताना क्या होता है, इसका उदाहरण।
3) 2018 में इंग्लैंड टूर में, स्विंगिंग कंडीशन में विराट कोहली ने 593 रन ठोककर आलोचकों को शांत किया ।
4) 2019 विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
5) 2023 वनडे विश्व कप में रिकॉर्डों की बारिश, 50 वां ODI शतक लगातार सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा।
फिटनेस,मानसिक दृढ़ता और प्रेरणा
विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का प्रतीक है। उनका दिन workout से शुरू होता है, जो उनके शरीर और मन को तैयार रखता है। कड़ी मेहनत और अनुशासन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुश्किल हालत में भी उनकी मानसिक मजबूती उन्हें कभी पीछे नहीं हटने देती। उनकी कहानी हमें सीखती है कि प्रेरणा खुद में खोजनी पड़ती है और कभी हार मानना नहीं। कठिन परिस्थितियों का सामना और हिम्मत से करना ही उन्हें महान बनाता है। उनकी फिटनेस और जीवनशैली युवाओं को प्रेरित करती है कि स्वस्थ और सक्रिय रहना जरूरी है। मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच उनके जीवन की रीढ़ है। विराट कोहली हमें यह याद दिलाते है कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मैदान के बाहर विराट
विराट कोहली के उस व्यक्तित्व को उजगार करता है जो क्रिकेट से हटकर उनकी असली लाइफ दिखाता है।मैदान पर आक्रामक दिखने वाले विराट कोहली असल जीवन में बेहद शांत और संतुलित इंसान है। वे अपने परिवार के साथ समय बिताने को सबसे ज्यादा महत्व देते है। फिटनेस उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और वे अपने डाइट और workout को लेकर बेहद अनुशासित रहते है। विराट एक सफल उद्यमी भी है, जो कई बिजनेस और ब्रांड्स से जुड़े हुए है। विराट कोहली की हेयर स्टाइल और फैशन में भी उनकी पहचान एक ट्रेंडसेटर के रूप में है। इसके साथ ही वे अपनी फाउंडेशन के जरिए समाजसेवा में सक्रिय योगदान देते है। खाली समय में विराट संगीत सुनना, फुटबॉल देखना और ट्रैवल करना पसंद करते है,कुल मिलाकर यह शीर्षक बताता है कि विराट सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी इंसान है।
प्रेरणा और जीवन दर्शन
विराट कोहली के जीवन का सबसे बड़ा आधार उनकी अटूट लगन और अनुशासन है। उनके अनुसार प्रेरणा बाहर से नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति भीतर की आग से जन्म लेती है। वह मानते है कि हर दिन खुद को पिछली उपलब्धियों से बेहतर साबित करना ही सच्ची सफलता की दिशा है। विराट कोहली का जीवन दर्शन यह सिखाता है कि कठिनाइयाँ रुकावट नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के अवसर होती है। उन्होंने अपने करियर में उतार चढ़ाव देखे, पर मन में विश्वास हमेशा अटल रखा। फिटनेस, फोकस और सकारात्मक सोच को वह जीवन का मुख्य आधार मानते है। विराट की सोच यह दर्शाती है कि महानता रातों रात नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयासों से बनती है। वह युवाओं को बताते है कि जितने से ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेलते रहना और सीखते रहना। उनका जीवन हमें यह याद दिलाती है कि जुनून और मेहनत का संगम असंभव को भी संभव बना देता है।
Conclusion
विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं,बल्कि प्रेरणा का प्रतीक है। उनका जीवन, करियर और उपलब्धियों युवाओं के लिए मिसाल है। चाहे मैदान पर प्रदर्शन हो या निजी जीवन में अनुशासन, विराट ने हमेशा यह दिखाया कि मेहनत, आत्मविश्वास और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Post a Comment